
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पालिक निगम बिलासपुर में एल्डमैन (पार्षद) के रूप में नियुक्ति एवं नवीन दायित्व मिलने पर उदई चौक, कतियापारा स्थित श्री भूमिनाथ शिव मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया…. मंदिर संचालन समिति एवं हनुमान चालीसा पाठ समिति के सदस्यों ने नवनियुक्त एल्डमैन का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया…. तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं….

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नगर विकास एवं जनहित के कार्यों में नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा…. सम्मानित अतिथि ने मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है! उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से करेंगे…. उन्होंने नागरिकों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा भी दिलाया….

सम्मान समारोह में तिजउ राम यादव, छेदी लाल कश्यप, संतोष यादव, बल्लू हरियाणी, गिरधारी रजक, विजय रजक, दिनेश सोनी, विजय यादव, संजय यादव, गौकरण गुप्ता, गोरेलाल साहू, बसंत वर्मा, दिल्लू मंजारे, शिवम महाराज, उमेश पांडे, निक्कू सचदेव, संतोष मौर्य, मन्नू यादव, छोटू सचदेव, सुखदेव काका, दीपक भोई, मनहरण साहू, दीपक वर्मा सहित मंदिर समिति एवं हनुमान चालीसा पाठ समिति के अनेक सदस्य और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे….

