ब्रेकिंग

शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने फिर कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गुहार,  कहा इतना बोक बाय क्यो, टीडीएस कटौती और कमीशन का पूरा ब्यौरा दें सरकार…

Spread the love

0 बोले खाते में माल तो आना शुरू हुआ पर कोई हिसाब- किताब नही

0 कितना टीडीएस कट रहा, कितना कमीशन दे रहे, कब है, कितना बकाया है सब बोकबाय क्यो…

बिलासपुर/ शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने एक बार फिर संघ के अध्यक्ष रवीं परियानी के नेतृत्व में जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उचित मूल्य दुकान संचालकों को टीडीएस कटौती एवं भुगतान संबंधी विवरण उपलब्ध कराने की मांग की है। कलेक्टर को दुबारा सौंपे गए ज्ञापन में इससे पहले गत 9 जून को इसी मांग को लेकर दिए गए ज्ञापन का संदर्भ भी दिया गया है।
कलेक्टर को दुबारा सौंपे गए ज्ञापन में उचित मूल्य दुकान संचालकों ने कहा है कि समय-समय पर कमीशन एवं अन्य मदों की राशि तो अब उन्हें प्राप्त हो रही है, पर ये कब का कमीशन है, कितना टीडीएस काटा गया, कितनी राशि दी जा चुकी, कितना बकाया है इसका कोई हिसाब संघ ने भुगतान की गई कमीशन की राशि का पूरा विवरण मुहैया कराने की मांग की है।


संघ ने निम्न बिंदुओं की जानकारी उपलब्ध कराने मांग की है- उन्हें भुगतान किस मद (मार्जिन मनी, परिवहन, बारदाना अथवा अन्य) के अंतर्गत किया गया है। संबंधित भुगतान किस माह अवधि का है। भुगतान की कुल राशि कितनी है तथा किस बैंक खाते में जमा की गई हैं। प्रत्येक भुगतान में टीडीएस (TDS) की कितनी राशि काटी गई है एवं किस प्रतिशत/दर से कटौती की गई है। कटौती की गई टीडीएस राशि किस खाते (PAN/TAN के माध्यम से) में जमा की गई है इसका विवरण उपलब्ध कराने मांग की है। कलेक्टर ने फिर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ओम प्रकाश गुप्ता, सचिव राशन विक्रेता संघ कोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *