ब्रेकिंग

संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं ने गौवंश के समुचित प्रबंधन के लिए 40 गौधामो को दी मंजूरी, बिलासपुर जिले में 8 गौधामों को भी मिली प्रशासनिक स्वीकृति

0 जिला समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने कहा होगा मवेशियों के उचित प्रबंधन

0 गौधामों में पशु शेड, पानी, बिजली, फेंसिंग की व्यवस्था बनाए

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं ने गौवंश को सुरक्षित रखने और पशुओं के बेहतर प्रबंधन के लिए गौधाम योजना के तहत राज्य में 40 गौधामों की स्थापना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
इनमें बिलासपुर जिले में 8 गौधाम शामिल है।

गौसेवा आयोग जिला समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने कहा कि इससे गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षा के लिए सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

सूची में बिलासपुर जिले के 8 गौधाम शामिल

  1. लावर — विकासखंड मस्तूरी
  2. किरारी — विकासखंड मस्तूरी
  3. छुटकू — विकासखंड तखतपुर
  4. काठाकोनी — विकासखंड तखतपुर
  5. छतोना — विकासखंड तखतपुर
  6. पाराघाट — विकासखंड मस्तूरी
  7. निरतु — विकासखंड तखतपुर
  8. *मोपका शहरी — विकासखंड बिल्हा

इन गौधामों की स्थापना से निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश के लिए आश्रय, चारा-पानी तथा आवश्यक देखभाल की व्यवस्था विकसित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही गौवंश को सुरक्षित रखने और पशुओं के बेहतर प्रबंधन की दिशा में बड़ा काम होगा।

गौ सेवा आयोग जिला समोती के अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि गौधामों में पर्याप्त पशु शेड, पानी, बिजली, फेंसिंग तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि गौवंश की देखभाल व्यवस्थित तरीके से हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *