
तखतपुर टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर/ तखतपुर/ पिटाई से आहत लालू यादव ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए बिलासपुर लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मृतक लालू यादव
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर क्षेत्र के ग्राम सावाडबरा निवासी लालू यादव पिता संगीत यादव का कुछ दिन पूर्व गांव के ही नानू जायसवाल उर्फ युगल जायसवाल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान नानू जायसवाल ने लालू यादव की जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई से आहत होकर लालू यादव ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।



