ब्रेकिंग

तो क्या सुशासन तिहार के दौरान आया बाइक और मोपेड से शवो को ढोने का रई आया, सीएमएचओ ने पहले पैसा मांगने फिर शव वाहन के लिए मना करने के आरोपो को खारिज कर किया डॉक्टरो का बचाव, फिर बोले कराएंगे जांच

Spread the love

सरगुजा. छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य महकमे और पुलिसिंग का हाल बेहाल है। तखतपुर जुनापारा के बाद अब सरगुजा जिले से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस महकमे की एक और अव्यवस्था सामने आई है, जहां मासूम बच्चों के पोस्टमार्टम के बाद असंवेदनशील अफसरों ने शव वाहन की व्यवस्था नही बनाई जिससे परिजनों को दोनो मासूम के शवों को मोटरसाइकिल से लेकर घर तक आना पड़ा। इतना ही नही डॉक्टर पर दस हजार रुपए मांगने का आरोप भी लग रहे है. पूरा मामला सरगुजा के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, रघुनाथपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सिलसिला में रविवार दोपहर दो बच्चे सूरज गिरी पिता विनोद गिरी (5 वर्ष) और जुगनू गिरी पिता शिवा गिरी वर्ष (5 वर्ष) को घर के पास ही डबरी में डूबने के कारण. परिजन बच्चों को लेकर रघुनाथपुर हॉस्पिटल पहुंचे थे डॉक्टरों ने दोनो मासूमो को मृत घोषित कर . सूचना पुलिस को दी। पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन का इंतजाम न होने के कारण परिजन बाइक से दोनो शव को लेकर गाँव पहुँचे। लगातार ऐसी खबरें प्रदेश भर से आ रही है, सवाल यह उठ रहा कि कहां है सरकारी शव वाहन जिसको लेकर खूब ढिंढोरा पीटा गया।

बीएमओ पहुचे मौके पर

इस घटना के बाद मचे बवाल को शांत करने बीएमओ को मौके पर भेजा गया, उनकी मौजूदगी में दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया गया। मृत बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि रघुनाथपुर हॉस्पिटल के डॉक्टर ने दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम के लिए 10-10 हजार रुपए मांगे. इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज को दी. विधायक की सूचना पर लुण्ड्रा बीएमओ डा. राघवेंद्र चौबे भी मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया.

फिर फजीहत के बाद दिये जांच के आदेश

विभागीय फजीहत के बाद सरगुजा सीएमएचओ डाॅ. पीएस मार्को ने कहा कि बीएमओ ने मौके पर पूछताछ की है. डॉक्टर ने पैसे नहीं मांगे, बल्कि उनके द्वारा कहा गया कि बिना चीर फाड़ के पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने पहले दबाव बनाया फिर खुद इसके पैसे देने की पेशकश की।
. वे पहले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे. जब उन्हें पता चला कि पानी में डूबने से कुछ मुआवजा दिया जाता है तो वे पोस्टमार्टम कराने आए थे. फिर सीएमएचओ ने कहा कि पैसा लेने का आरोप लग रहे तो टीम गठित कर इसकी जांच कराई जाएगी. शव वाहन के लिए भी परिजनों ने ही मना किया था.

|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *