
0 कह रही पब्लिक चोचलों से नही सुधरेगा सिस्टम

0 आम पब्लिक को केवल वोट बैंक समझने के बजाय उठाये ठोस कदम
बिलासपुर / न्यायधानी के बदामकाण्ड वाला गांधीगिरी पूरे देश भर में हिट रहा। इसको लेकर देश भर से ग़म्भीर प्रतिक्रिया सामने आ रही है कि क्या यही सिस्टम है क्योकि दावा तो हमने बनाया है हमही सवारेंगे का था…दिल्ली और बनारस वाले बिलासपुवासियों को पूरे घटनाक्रम का वीडियो भेज सिस्टम का मखौल उड़ा रहे। इस बादामी ताकत ने वीडियो से चर्चा में आई महिला समेत दो अफसरो को मुख्यालय अटैच करा दिया। दिलचस्प बात यह है कि इस चर्चित महिला का एक और पुराना वीडियो सामने आया है , जिसमे उन पर काम के एवज में रकम मांगने का आरोप लग रहा और वे दहाड़ रही सफाई दे रही।
लगे रहो मुन्नाभाई फ़िल्म का गांधीगिरी वाला आइडिया सिस्टम से हलाकान, परेशान और कमजोरों के लिए गुड आइडिया सरजी साबित हो रहा…हर दफ्तर में ऐसा ही माहौल है,,, डिजिटल इंडिया के जमाने मे लिपिकीय त्रुटि सुधारवाने चप्पल नही एड़ी घिस जा रही..
गलती सिस्टम के होनहार अफसरो और कर्मचारियों का और मरना आम आदमी का उनका धन भी जा रहा और वे चक्कर पर चक्कर काट रहे सरकार और प्रशासन है कि मूल में काम करने के बजाय कभी जनसमस्या निवारण, स्वास्थ्य शिविर , राजस्व शिविर, जनदर्शन तो कभी सुराज का शिगूफा छोड़ रहे,,,, जनदर्शन में शिकायत के बाद भी गोलबाजार के अवैध निर्माण समेत ऐसे सैकड़ो मामलों और आरोपो के पहाड़ पर कितना काम हो रहा ज़माना देख रहा।
सवाल यह उठ रहा कि इन चोचलो की जरूरत ही क्या है जब इसी काम के लिए अलग-अलग विभाग है तनखैया अफसर और कर्मचारी है उनकी जिम्मेदारी है कि आम पब्लिक की समस्या सुने और कागज- कागज खेलने और नोटिस का कागजी घोड़ा दौड़ाने के बजाय काम करे, उच्चाधिकारी काम की मॉनिटरिंग करे ताकि सिस्टम के कारण हताश और चिड़चिड़ापन से हलाकान परेशान नागरिकों की समस्या का समयबद्ध निदान निबटारा हो सके आवश्यकता इस बात की है,,, नही तो नगरिक तो बादाम बम ईजाद कर ही रहे है…
सीजीडीएनए की टीम ने बुधवार 22 अप्रैल को कलेक्ट्रेट परिसर में अलग- अलग क्षेत्र के लोगो से चर्चा की सुनिए वे क्या कह रहे…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

