ब्रेकिंग

बदहाल सड़को से गणेशजी गए, जगतजननी का हो रहा आगमन, पीडब्ल्यूडी में अभी तक चल रहा लाइट, कैमरा एक्शन…!

Spread the love

0 सड़को के मरम्मत के नाम पर चल रहा ड्रामा

0 ठेकेदार युद्ध और डामर, ईंधन का दाम बढ़ने हवाला दे मांग रहे राहत

0 धरातल पर नही दिख रहा काम, अभी तक चल रहा फला सड़क स्वीकृत होने का हल्ला

बिलासपुर / देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी आये और गए, जगत जननी माँ महिसासुर मर्दनी का आगमन हो गया पर शहर की बदहाल सड़को के नवीनीकरण का मुहर्त नही निकला, मामला युद्ध के कारण डामर, ईंधन सबके दाम में डेढ़ से दो गुना बढ़ने का है। ठेकेदार रेट को रिवाइज करने ज्ञापन सौंप रहे। अफसर सड़क का काम 4-5 दिन में शुरू करने ठेकेदारों पर डंडा औऱ दावा कर रहे, उधर अभी भी इस सड़क के लिए इतने करोड़ उस सड़क के लिए इतने करोड़ की खबरे आ रहा पर हो कुछ नही रहा। ठेकेदारों का कहना है कि 50 हजार रुपए प्रति टन डामर 95 हजार पर टन हो गया, डीजल पेट्रोल के रेट में 10 % प्रति लीटर का

इजाफा हो गया, 50 हजार का इमल्शन 50 हजार से 1लाख रुपये टन महंगा हो गया। डामर पिघलाने का
एलडीओ 45 से बढ़कर 80 रुपये, इसी तरह गिट्टी में 4-5 रुपये फिट, और ट्रांसपोर्टिंग चार्ज 25% तक बढ़ गया।
Pwd ने 1 अप्रैल से 30 जून तक रेट रिवाइज किया था पर नगर निगम प्रशासन ने कोई पहल तक नही की।

दांव पेंच शुरू

बताया जा रहा कि अफसरो के कान फूंकने के बाद शासन ने युद्ध के कारण डामर न मिलने या महँगे दर मिलने का हवाला देने पर गड्ढो में डामर की जगह कांक्रीटीकरण कराने के प्रस्ताव को मंजूरी क्या दी नए खेल की तैयारी हो गई। सवाल यह उठ रहा कि
सितंबर में निकाले गए डामरीकरण के टेंडर को कांक्रीट कराने की सहमति क्यो, वो भी तब बाजार में डामर उपलब्ध है और शासन ने ये शर्त तब के लिए तय की है कि जब डामर न मिले तभी कांक्रीटीकरण कराना है।

मंत्री से प्रमुख सचिव तक सौप चुके ज्ञापन

ठेकेदार संघ ने विभागीय मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन विभाग सोनमणि बोरा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, निगम आयुक्त नगर निगम बिलासपर प्रकाश सर्वे सभी को ज्ञापन देकर डामर व ईंधन समेत सारे निर्माण सामग्रियों का रेट बढ़ने का हवाला देकर दर को संशोधित करने की मांग की पर कुछ नही हुआ।

जुमलेबाजी में चल रहा विभाग

पब्लिक मुड़ी खजवा खजवा के हलाकान है, मंत्री जी कह रहे फंड की कमी नही, गुणवत्ता से समझौता बर्दास्त नही किया जाएगा, पर मस्तूरी  और कवर्धा क्षेत्र से नई बनाई गई सड़क के चीला की तरह हाथ से पलटने का मामला आया इतना हल्ला हुआ किसी पर कोई कार्रवाई तक नही, जैसे सबको आईएसओ सर्टिफिकेट दे दिया गया ऐसा माहौल है…?


0000

लिंकरोड और नेहरू चौक- गुरुनानक चौक पर 3- 4 दिन में डामरीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा। ऐसा नही है ठेकेदार का। करने तैयार है उन्होंने टेंडर लिया है। कांक्रीटीकरण के लिए हमने कोई निर्देश नही दिया शासन का आदेश है।

आदित्य ग्रोवर
कार्यपालन अभियंता
PWD डिवीजन-1


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *