ब्रेकिंग

व्यापार विहार दारू भट्टी में दे दनादन, दो पक्ष आपस मे बाहर भिड़े दबंगई का  वीडियो वायरल….


बिलासपुर,,,  न्यायधानी के व्यापार बिहार स्थित शराब भट्टी में शराबियों के बीच जबरदस्त मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल हो रहा है! इस वीडियो में सामने आया है!

कोई लाठी तो कोई घेराबंदी कर दनादन लाठी और लात घूंसा चलाते दिखाई दे रहे!


इस वायरल वीडियो पर आप खुद देखिए कैसे शराबी युवक एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर दनादन मारपीट कर रहे है! बताया जा रहा कि शराब पीने पहुँचे युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते खूनी संघर्ष की नौबत आ गई! दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले हुए,  युवक घायल भी हो गए!


इस तरह की शराब भट्टी में ये कोई पहली वारदात नही यहां आए दिन इस तरह के दंगल होते रहते है! पुराना बस स्टैंड भट्टी में तो झगड़े में शराब की बॉटल फोड़ एक युवक की हत्या कर दी गई थी! इस वारदात ने भट्टी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *