ब्रेकिंग

भाजपा पार्षद, सब्जी कारोबारी सुपारी कांड के बाद फिर चर्चा में, थोक मंडी में रंजिश और लेनदेन को लेकर मारपीट के बाद सिरगिट्टी थाने में रहा गहमागहमी का माहौल…

0 बन्धु की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज, सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने बताया आधार

0 दूसरे कारोबारी की शिकायत पर जांच का हवाला

बिलासपुर / सुपारी कांड के बाद दयालबंद के भाजपा पार्षद व सब्जी कारोबारी फिर चर्चा में है। इस बार तिफरा फल सब्जी मंडी में लेनदेन और पुरानी रंजिश में कारोबारी और उनके बीच मारपीट का मामला सामने आया है। उनकी रिपोर्ट पर एफआईआर और दूसरे पक्ष की शिकायत दर्ज होने की बवत सामने आई है। इसको लेकर सिरगिट्टी थाने में हंगामें और गहमागहमी की खबर है।

तिफरा फल सब्जी मंडी में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट के बाद दोनों पक्ष ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत की जांच की जा रही है।

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि दयालबंद के
सब्जी व्यवसायी ने रविवार सुबह मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश और व्यापारिक लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने बाजार में उनसे मारपीट की उन्होंने वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। वही दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ने बंधु मौर्य की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष के शिकायत की जांच करने की बात कही जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *