
बिलासपुर। तिफरा बाजार चौक में रहने वाले निःशक्त सब्जी विक्रेता संतोष कुमार ने बैटरी चालित ट्राईसाइकिल के लिए कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाई। कलेक्टर को सौपे गए आवेदन में संतोष ने बताया कि निःशक्त होने के बाद भी उसे बैटरी चलित साइकिल नहीं दिया जा रहा।

इसके चलते उन्हें रोजमर्रा की गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। 3-4 साल से वो शासन – प्रशासन को आवेदन दे रहे है लेकिन निशक्तजन सूची में नाम न होने का हवाला दे उसे टरका दिया जाता है। उसने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया।
कलेक्टर ने जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है।



