ब्रेकिंग

भोंगर्रा पप्पुओं ने बिगाड़ा बीजेपी कार्यालय का माहौल, किसी ने नकारा किसी ने कहा मारपीट भर नही हुई भैया बाकी सब हो गया, दो में से एक पात्र ने कहा दोनों की आवाज तेज इसलिए ऐसा लगा हुआ कुछ नही

Spread the love

बिलासपुर। भाजपा कार्यालय में जयराम के चक्कर मे दो नेताओ के बीच झगड़े और गाली गलौच की खबर से हड़कम्प मच गया। लोग फोन घनघनाकर एक-दूसरे से पूछते रहे कि पात्र कौन- कौन है।

टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस और भाजपा में मचे बवाल और इस्तीफों की खबरे सुर्खियों में है। कांग्रेस के बागियों ने तो न सिर्फ पुतले जलाए बल्कि प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष को दलाल अकर्मण्य पैसा लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाकर क्या क्या नही कहा जग जाहिर है। रही सही कसर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दो नेताओ के झगड़े ने पूरी कर दी।
हालात ये है कि पार्टी के नेता विपक्ष के बजाय अपने ही गोल पोज में गोल दाग रहे। जो दोनों पार्टियों के लिए अच्छी नही है, ऐसे में जरूरत इस बात की है कि एक ऐसा नेतृत्व उभर कर सामने लाया जाय जो सर्वमान्य हो और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनका अदब करे।


कह रहे कार्यकर्ता क्या पानी पंचायत के बाद होगा बदलाव


सच कहें तो कांग्रेस के वर्तमान संगठन में बदलाव को लेकर कार्यकर्ताओ में कसमसाहट है। वे कह रहे कि संगठन पार्टी में एकता बनाने के लिए होता है पर यहां के हालात जाहिर है, विधानसभा में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा लोकसभा चुनाव में भी यही आलम रहा कोरबा छोड़ सभी 10 सीटें भाजपा की झोली में गई। अब क्या पार्टी को पानी पंचायत चुनाव में हार का इंतजार है।
भाजपा ने तो संगठन चुनाव निबटा नए चेहरों को मौका दे दिया अब संगठन की कुर्सी की आस लगाए कांग्रेस कार्यकर्ताओ का नम्बर आखिर कब आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *