
रायपुर । जब्त DJ वाहन को छुड़ाने गुढ़ियारी थाने पहुचे भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी खुद पुलिस के हत्थे चढ़ गए , पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन पर थाने में हंगामा, टीआई कक्ष में तोड़फोड़ और थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ कथित बदसलूकी के आरोप है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा कि गणेशोत्सव के दौरान पुलिस ने निर्धारित समय-सीमा के बाद DJ बजाने पर नियमों के उल्लंघन के आरोप में गुढ़ियारी थाना पुलिस ने DJ वाहन को जब्त किया था। भाजयुमो नेता शुभांकर इसी वाहन को छुड़ाने गुढ़ियारी थाने पहुंचा था। आरोप है कि बातचीत के दौरान गरमा- गरमी हुई, भाजयुमो नेता पर टीआई कक्ष में तोड़फोड़ और ।थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ कथित बदसलूकी का मामला भी आरोप है।
मचा राजनैतिक समाजिक घमासान
बताया जा रहा कि सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल होने और राजनीतिक घमासान मचने के बाद भाजयुमो नेता ने अपने बचाव में सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर पुलिस के खिलाफ बयान भी दिए जिससे मामला और भी गरमा गया। कांग्रेस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी की।
वही समाज के थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले के सामने आने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला को शिकायत पत्र सौंप मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की ।
