ब्रेकिंग

बेलासपुर में बवाल होगे रे, बिलासपुर नगर निगम चुनाव 2025…

Spread the love

बिलासपुर। टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में मचा बवाल थमने का नाम नही ले रहा। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला और शहर अध्यक्ष पर अति गम्भीर आरोप लगाए गए, पुतला जलाया गया। इस्तीफे का दौर चला, प्रेस वार्ता के बाद और रणनीति बनाने होने वाली बैठक के ठीक पहले दो नेताओ के झगड़े लफड़े और गाली गलौच की खबरे सुर्खियों में रही। आपत्ति के जरिये वाकओवर का गेम भी फैल हो गया। रही सही कसर निर्विरोध निर्वाचन ने पूरी कर दी। जाति प्रमाण पत्र न जमा करने के कारण नामांकन निरस्त होने पर पार्षद प्रत्याशी के कृत्य को लापरवाही करार दे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा।
ये तमाम घटनाएं बता रही कि जिनके हाथ मे पार्टी की बागडोर सौंपी गई उनसे पार्टी सम्हल नही रही। ऐसा नही कि ये सब कुछ केवल बिलासपुर और कांग्रेस में हो रहा। भाजपा में भी इसका असर देखने मे आया। सुकमा से राजधनी और न्यायधानी समेत पूरे प्रदेश में ऐसा ही माहौल है।
ये बात अलग है कि भाजपा के उम्मीदवारों ने इस बार उम्मीदवारी भले खो दी लेकिन पार्टी के खिलाफ खुलकर सामने नही आये, पार्टी संगठन ने ऐसी नसीहत दी कि उन्हें ये मानना पड़ा कि…


जी न चाहे तो क्या साथ संसार के चलना पड़ता है सबकी खुशी के लिए…


ठोक दी ताल भी


कांग्रेस के जिन नेताओ की टिकट कट गई उन्होंने भी पार्टी के खिलाफ निर्दलीय ताल ठोक दी है, यही वजह है कि ज्यादातर वार्डो में 6-6, 7-7 दावेदार हो गए हैं। वही वार्ड नम्बर 36 वसन्तभाई पटेल नगर दयालबंद कतियापारा इलाके से पूर्व भाजपा पार्षद रहे उमेशचन्द्र कुमार ने टिकट वितरण से पहले ही दीवारों पर अबकी बार 7 वी बार वाल पेंटिंग करा टिकट न देने पा निर्दलीय चुनाव लड़ने ऐलान कर दिया। वही कांग्रेस के बागी पूर्व पार्षद पंचराम सूर्यवंशी, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास, तैयब हुसैन समेत अन्य टिकटार्थियों ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने ताल ठोक दी है।


ये है टिकट से वंचित नेताओ के आरोप और आक्रोश…

पंचराम सूर्यवंशी, पूर्व पार्षद कांग्रेस
तैयब हुसैन, पूर्व पार्षद
त्रिलोक श्रीवास, कांग्रेस नेता
विजय केशरवानी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *