ब्रेकिंग

स्कूली बच्चों की शिक्षा में डाका, कबाड़ में पुस्तके मिलने के मामले में पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक सस्पेंड

Spread the love

रायपुर। स्कूली बच्चों को वितरित करने के बजाय पुस्तको को कबाड़ में बेचने के मामले में सरकार ने एक्शन लेते हुए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को सस्पेंड कर बड़ा सन्देश दिया है।
निगम द्वारा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे गम्भीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले को इस घटना की जांच के निर्देश दिए थे। मामले में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रेम प्रकाश शर्मा की प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सीएम ने कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों मे लापरवाही बर्दाश्त न करने चेतावनी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *