
रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास सड़क पर झाड़ू लगाकर राज्य स्तरीय स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया।
इस राज्यस्तरीय आयोजन के मौके सीएम श्री साय ने कहा कि सफाई, स्वच्छता को आदत बनाना होगा, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2014 से स्वच्छ भारत मिशन को प्रारम्भ किया है। वे गरीब के बेटे है और गरीबों के दुःख दर्द को जानते,उन्होंने जन धन खाता खुलवाया और सीधे हितग्राहियों और जनता के खाते में राशि दे रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव महापौर एजाज ढेबर भी मौजूद थे।
सीएम साय मे स्वच्छता दीदी-मित्रों गौरी सोनवानी, पुष्पा, दुर्गा रोहन क्षत्री, सतीश गोयन का एनडीओ, भीम आर्मी, निशुल्क भोजन सेवा, शुभांगी आप्टे को सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिला स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाईं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?
UncategorizedAugust 6, 2026हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष का दिखा असर, साढ़े 6 करोड की लागत से होगा बिलासा देवी एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार
UncategorizedAugust 6, 2026लंगड़ी बिलार करै घरई में शिकार, कालसर्प दोष से घिरे न्यायधानी के तहसील में अब डायवर्सन में भी बड़ा खेला, शासन के आदेश को ठेंगा माल अंदर आवेदन खारिज…?
UncategorizedAugust 6, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में फिर ट्वीस्ट, पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस लेकर तहसील दफ्तर पहुची पुलिस तो मची खलबली…

