ब्रेकिंग

सरकारी पुस्तकें रद्दी में : आईएएस राजेंद्र कटारा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम करेगी जांच

Spread the love

रायपुर। सिलयारी के रियल बोर्ड पेपर मिल के गोदाम से भारी मात्रा में सरकारी स्कूली किताबों का जखीरा बरामद होने के मामले ने तूल पकड़ लिया। ये किताब छात्रों को बांटे जाने थे जिन्हें रद्दी में बेच दिया गया ।
मामले के तूल पकड़ने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने छग पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक आईएएस राजेंद्र कटारा की अगुवाई में पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।

पांच सदस्यीय जांच दल में अतिरिक्त संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय डॉ. योगेश शिवहरे, संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग राकेश पांडेय, छग पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा और कलेक्टर को शामिल किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *