ब्रेकिंग

सीएम साय ने सड़क पर झाड़ू लगा किया स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ,0 कहा स्वछता को आदत में शुमार करना होगा ये हम सबकी जिम्मेदारी

Spread the love

रायपुर।  पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास सड़क पर झाड़ू लगाकर राज्य स्तरीय स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया।
इस राज्यस्तरीय आयोजन के मौके सीएम श्री साय ने कहा कि सफाई, स्वच्छता को आदत बनाना होगा, यह  हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2014 से स्वच्छ भारत मिशन को प्रारम्भ किया है। वे गरीब के बेटे है और गरीबों के दुःख दर्द को जानते,उन्होंने जन धन खाता खुलवाया और सीधे हितग्राहियों और जनता के खाते में राशि दे रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव महापौर एजाज ढेबर भी मौजूद थे।
सीएम साय मे स्वच्छता दीदी-मित्रों गौरी सोनवानी, पुष्पा, दुर्गा रोहन  क्षत्री, सतीश गोयन का एनडीओ, भीम आर्मी, निशुल्क भोजन सेवा, शुभांगी आप्टे को सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिला स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *