ब्रेकिंग

वार्ड नंबर 44 शंकर नगर की पार्षद प्रत्याशी शबाना सैय्यद ने कहा सबका साथ सबका विकास का हाल देखा, अब कांग्रेस पर करे विश्वास


0 वार्ड ही नही सारे शहर का करेंगे कायाकल्प
0 पार्षद की निगरानी में होगी सफाई

बिलासपुर। वार्ड नंबर 44 शंकर नगर की कांग्रेस प्रत्याशी शबाना सैय्यद निहाल ने शुक्रवार को मेयर पद के प्रत्याशी को वार्ड में भृमण करा कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगा।

डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओ से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी शबाना सैय्यद निहाल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के दावे के क्या हाल आप देख ही रहे है। सफाई और फॉगिंग तक केवल नेताओ और अफसरों के बंगले तक हो रहे है।

कांग्रेस पार्टी ही आमजन के साथ है, यदि कांग्रेस की नगर सरकार बनी तो न सिर्फ वार्ड का बल्कि पूरे शहर का विकास होगा सभी मूलभूत सुविधाओं का बिना भेदभाव के विकास किया जाएगा।

इस दौरान जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *