0 निजात और प्रहार के बाद भी गाँव गाँव मे ये हाल
0 सरकार बदली हालात नही बदले बयानवीर अब भी थोक रहे ताल


बिलासपुर. ऐन निकाय और पंचायत चुनाव के बीच बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफन्दी से महुआ शराब पीने से 7-8 लोगो की मौत और 20 से अधिक लोगो की हालत गंभीर होने की खबर है। वही चार लोगों के उपचार चलने की खबर है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन के निजात और प्रहार अभियान और आबकारी महकमे की पोल खोलकर रख दी है। बताया ये भी जा रहा कि इनमें से 3-4 लोगो को दफनाया भी दिया गया। सुबह कोहराम मचने के बाद पहुचे पुलिस और प्रशासन के अफसर टीम के साथ गाँव पहुँचे। कहा जा रहा कि शवो को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दोपहर 1 बजे तक सिम्स में उपचार के दौरान मृत एक मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया। मृतक सरपंच का भाई बताया जा रहा।
कोई कह रहा कि गाँव मे बाटी गई चुनावी शराब से मौत हुई है, तो कोई कह रहा कि लोफन्दी और आसपास के गाँवो में आठो काल बारहों माह बनाई जाने वाली अवैध महुआ शराब से मौत हुई है।
ये है मृतको के नाम-
देवकुमार उर्फ दल्लू पटेल 40 साल
कन्हैया पटेल 60
बलदेव पटेल 58
शत्रुघन देवांगन 45
कोमल देवांगन 40
कोमल लहरे 58
रामु सोनहरे 69 साल
मचा कोहराम पहुचे कमिश्नर एसपी
जहरीली शराब से लोफन्दी में 7-8 लोगो की मौत और एक के सिम्स में भर्ती होने की खबर से प्रशासनिक हल्के में हलचल मच गई, निगम आयुक्त अमित कुमार और एसपी रजनेश सिंह भी सिम्स और इसके बाद लोफन्दी पहुच गए।
बुधराम सोनहरे
रामाधार सोनहरे, सरपंच ग्राम लोफन्दी
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

