ब्रेकिंग

बिलासपुर के नोबल, महादेव, श्री मंगला, श्री कृष्णा व मार्क हॉस्पिटल को आयुष्मान योजना के लिए 1 साल तक डिसइम्पेनलमेंट, जुनेजा, शिवशक्ति और आराध्या हॉस्पिटल को 3 माह और साई हॉस्पिटल में 6 माह के लिए, तो चर्चित शिशु भवन को महज चेतावनी

0आयुष्मान योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर स्टेट टीम ने की छापेमारी
0 मापदण्ड पर खरे न उतरने और रखरखाव के अभाव में कई गई कार्रवाई

बिलासपुर. स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने आयुष्मान योजना में लापरवाही के मामले में छापेमारी करते हुए कार्रवाई की है।
सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत गड़बड़ी कर रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने हेल्थ कमिश्नर डॉ. प्रियंका शुक्ला को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के अस्पतालों की जांच के लिए 14 टीमें गठित की गईं। छापेमारी के दौरान रखरखाव और तय रिक्वायरमेंट में कमी पाए जाने पर जहाँ श्री मंगला, महादेव, नोबल, श्री कृष्णा और मार्क हॉस्पिटल को जहां 1 साल के लिए वही श्री साईं हॉस्पिटल को 6 माह तो जुनेजा आई हॉस्पिटल, शिवशक्ति और आराध्या हॉस्पिटल को 3-3 माह के लिए.आयुष्मान योजना से डिसइम्पेनलमेंट किया गया है।
यानि इस अवधि में इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से मरीजो को इलाज की सुविधा नही मिलेगी आयुष्मान कार्ड से इलाज बन्द रहेगा। वही चर्चित शिशु भवन को महज चेतावनी देकर नोटिस जारी किया गया है।

डॉ प्रमोद तिवारी, cmho बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *