ब्रेकिंग

मुखबिर ने वोटिंग के एक दिन पहले पकड़वाई 1 हजार पेटी शराब, 1 करोड़ बताई जारी जब्त शराब की कीमत, ड्राइवर खलासी गिरफ्तार

,
0 न शराब के मालिक पर न वाहन के मालिक पर की गई एफआईआर
0 पकड़े गए आरोपियों से मिला गोवा- भूटान का फर्जी परमिट

बिलासपुर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग के स्टेट व डिविजनल टीम ने एक कन्टेनर वाहन से 1 करोड़ का अंग्रेजी शराब पकड़ा है। पकड़ी गई शराब की खेप चुनावी बताई जा रही है, जिसे गोव भूटान के फर्जी परमिट पर भेजा गया है।

करभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम छतौना में 1 कंटेनर वाहन के अंदर एक हजार पेटी शराब मिला। पुलिस ने ड्राइवर और डिलीवरी मैन को गिरफ्तार किया है। जिससे अभी पूछताछ की जा रही है।
इसके साथ ही संयुक्त टीम ने 1 क्रेटा कार भी जब्त की है जिसमे से  भी 10 पेटी शराब बरामद की गई है। बताया जा रहा कि कन्टेनर से इसी कार में भरकर जगह- जगह शराब की सप्लाई की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *