
बिलासपुर। शहर के 70 वार्डो के मतदान केंद्रों और आसपास जहां मतदाताओ की भीड़ और कतार देखी गई, वही शहर की सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल नजर आया। कही चुनाव के लिए मतदाताओं में उत्साह दिखा तो कहीं इवीएम में खराबी के कारण लंबी कतारे दिखी।


नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ कही छिटपुट घटनाएं और हाट हूट भी हुआ पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर माहौल को शांत कराया। पक्ष विपक्ष के प्रत्याशी एवं समर्थक आमने सामने हाथ जोड़कर कमल पंजा और अपना निशान बता पक्ष में मतदान करने आग्रह करते दिखे। जहां से ईवीएम बिगड़ने के कारण परेशानी हुई वहां मशीन ठीक करा मतदान शुरू कराया गया। वहीं कई बड़े नेताओं ने परिवार के साथ वोटिंग की। तो प्रत्याशी भी अपने परिजनों व परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।
मतदान का आंकड़ा दोपहर 12 बजे तक 35 प्रतिशत तक होने की खबर है।
हेमू नगर केन्द्र 8 में आधे घण्टे लेट
हेमू नगर के मतदान केन्द्र क्रमांक 8 से ईवीएम में खराबी आने के कारण मतदान आधे घंटे लेट 8.30 बजे शुरू हुआ। प्रदेश के 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायतो के लिए वोटिंग जारी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 1, 2026गाड़ा रवन है या कांक्रीट सड़क, जो बनते ही उधड़ गई ऐसे दिख रहा जैसे गोबर पानी डालकर खरेटा से लीपा गया है…!
UncategorizedJune 30, 2026नगर निगम के एमआईसी टेंडर घूसकांड को लेकर मचा घमासान, मेयर ने कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी, निगम प्रशासन ने कर्मचारी को किया निलंबित…
UncategorizedJune 30, 2026बीपीसीएल के कार्य का निरीक्षण करने पहुँचे बेलतरा विधायक सुशांत, बिना कार्ययोजना बेतरतीब काम को लेकर भड़के, कलेक्टर को कॉल कर दिए प्लानिंग प्रस्तुत करने पर आगे काम कराने निर्देश…
UncategorizedJune 30, 2026पूर्व मेयर रामशरण पर निगम के संपदा प्रभारी ने लगाए ग़म्भीर आरोप, एसएसपी से शिकायत में कहा उनकी मध्यस्थता में MIC में टेंडर पास कराने लिए थे 1 करोड़ 15 लाख, अब ठेकेदार और उनके साथी वापस मांग रहे रकम न देने पर कर चुके जानलेवा हमला भी

