0 अटल आडवाणी की पार्टी का ये हाल, न काम किये न खुद की इमेज बना पाए
0 तभी तो बैनर पोस्टर में लाखो खर्च करने के बाद भी बांटना पड़ रहा पैसा और शराब


बिलासपुर। पैसा बांटने को लेकर भाजपा मुन्नी की तरह बदनाम रही। दिन में तिफरा में खुद भाजपा प्रत्याशी तो रात में कोनी इलाके भाजपा पार्षद प्रत्याशी का भाई और दोस्त खुलेआम पैसा बांटते पकडे गए। कांग्रेसियों की शिकायत पर रंगे हाथों पकड़ाये व्यक्ति पर कार्रवाई करने के बजाय सत्ता पक्ष का होने के कारण थानेदार ने हाथ खड़े कर दिया। इससे भड़के कांग्रेसियो ने देर रात तक कोनी थाने का घेराव कर दिया।
मामला कोनी के वार्ड क्रमांक 68 स्वामी राम कृष्ण परमहंस नगर का है। आरोप है कि यहां भाजपा उम्मीदवार के देवर और उनका कतियापारा निवासी भाई खुलेआम पैसा बांट रहे थे। इसकी जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अपने नेताओं को और नेताओं ने पुलिस अफसरों को दी। तब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन स्टाफ के साथ पटेलपारi पहुंचे । आरोप है की पुलिस ने प्रत्याशी के देवर को लगभग ₹200000 के साथ और उनके सहयोगी को भी पैसे के साथ रंगे हाथ पकड़ कोनी थाने लेकर पहुची। पर कोई कार्रवाई नही की इसके बाद कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल पूर्व महापौर राजेश पांडे और शिवा मिश्रा के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता कोनी थाना पहुच गए और थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी हiर व हताशा के कारण आपा खोकर सरेआम गुंडागर्दी करने सरेआम पैसा बांटने का आरोप लगाया। पुलिस केबल कार्रवाई का आश्वासन देती रही।
लिखित शिकायत की
कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा कोई थाने में कई गई शिकायत में न सिर्फ पैसे बॉटने के आरोप लगे बल्कि एक शासकीय सेवक शिक्षक पर रात को एक निजी स्कूल को खुलवाकर सरेआम पैसा बांटने और सरे आम भाजपा का प्रचार करने के आरोप लगाए गए है। हो हंगामे और प्रदर्शन के बीच कांग्रेसियो को चेतावनी देनी पड़ी कि यदि इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
ठप्प हो गया पुलिस का कंट्रोल रूम
एक जमाना था जब बिलासपुर पुलिस कंट्रोल में फोन घनघनाते ही शेर अली की आवाज गूंजती थी, बिलासपुर से रीवा तक के पल पल के घटनाओ की खबरे आती थी, पर अब तो कंट्रोल रूम का राडार कोनी तक काम नही कर पा रहा। देर रात तक मीडिया के लोग पुलिस कंट्रोल रूम से सम्पर्क कर जानकारी लेने का प्रयास करते रहे कि क्या कोनी थाने का घेराव हुआ है पर ड्यूटीरत स्टाफ ने ऐसी किसी जानकारी पर अनभिज्ञता जाहिर की कि ऐसी तो कोई सूचना नही आई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026तू न सम्हाले तो हमे कौन…! मामला राष्ट्रीय पर्व के दौरान नगर विधायक के समर्थकों के अपमान का, मामले में अब तक पार्टी – संगठन किसी ने नही लिया संज्ञान…? उठ रहे सवाल…
UncategorizedAugust 18, 2026सेंट्रल जेल के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भी हुआ मुन्नी की तरह बदनाम, चौकीदार की हत्या से उबरे नही अब स्वतंत्रता दिवस के दिन लाये गए दुष्कर्म के आरोपी किशोर की वॉशरूम में फंदे पर लटकती मिली लाश…!
UncategorizedAugust 18, 2026नागपंचमी के साथ ही श्री व्यंकटेश मंदिर में झूला महोत्सव की धूम, झूले पर विराजे श्रीभगवान रोज सजाई जा रही आकर्षक झांकियां…
UncategorizedAugust 18, 2026झोलापति नही छत्तीसगढ़ को चाहिए थलापति, निजी अस्पतालों में लाश को बंधक बनाने, मरीज की मौत के बाद 18 घण्टे की चिकित्सा के पौने 5 लाख के बिल और लापरवाही को लेकर पनप रहा जनाक्रोश…



