
बिलासपुर। शनिवार को नगर निगम सभापति के लिए बीजेपी ने विनोद सोनी का नाम रखा। और वे निर्विरोध बिलासपुर नगर निगम के सभापति बन गए।
सभापति पद के लिए विनोद सोनी का नाम पहले से ही तय था। शनिवार को इसकी घोषणा भी कर दी गई।
कांग्रेस ने अपना कोई केंडिडेट ही नही उतारा विनोद सोनी निर्विरोध ही सभापति के तौर पर चुने गए। वे नगर विधायक के करीबी माने जाते है और लगातार 5 बार अपने वार्ड से पार्षद रहे । वे निगम में पूर्व प्रभारी मेयर और सभापति भी रह चुके है।
बताया जा रहा कि सभापति पड़ की दौड़ में बंधु मौर्य नाम भी था लेकिन विनोद सोनी का ही नाम तय किया गया।

