ब्रेकिंग

30-50 हजार के नोटिस से मचा देवरीखुर्द अटल आवास के रहवासियो मे धमाल, गुहार लगाने पहुँचे कलेक्ट्रेट  कहा मूलभूत सुविधाये तो दे क़िस्त पटाने तैयार

Spread the love


0 कहा एक साथ नही दे पाएंगे 30- 50 हजार, जो क़िस्त देते थे उतना ही देने


0 बोले बेदखली की कार्रवाई की गई तो पावर हाउस चौक पर करेंगे चक्काजाम

बिलासपुर,।वार्ड नंबर 43 देवरीखुर्द अटल आवास के रहवासियों ने मूलभूत सुविधा न देने पर मासिक क़िस्त देना बंद क्या किया। निगम प्रसाशन ने उन्हें 30 से 50 हजार रुपये नोटिस थमा 15 दिन के अंदर जमा कराने, या मकान खाली करने चेतावनी देकर बवाल खड़ा कर दिया ! पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर एक साथ रकम जमा करने में असमर्थता जता पूर्व में देय मासिक क़िस्त का भुगतान करने की बात कही, साथ ही मांग पूरी ना होने पर पावर हाउस चौक में चक्काजाम करने की चेतावनी दी,
आजाद युवा संगठन के पदाधिकारी इसहाक कुरैशी के नेतृव में अटल आवास के रहवासियों ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाई!


पीड़ित महिलाओं का कहना है! कि उन्हें बंधवापारा हेमू नगर औऱ अन्य जगहो से झोपड़ी तोड़कर उन्हें यहाँ लाकर बसा दिया गया! पर यहाँ न सड़क है, न नाली है, न बिजली और न पानी चारो तरफ गंदगी और बदबू के बावजूद वे यहां रहने विवश है! प्रसाशन मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए, जैसे 315 रुपये, हर माह बतौर क़िस्त जमा कराते थे! वही दे पाएंगे, 30-50 हजार रुपये देना उनके लिए असंभव है!

उर्वशी पालिकर
नाजिया खातून, किरायेदार
इसहाक कुरैशी, आजाद युवा संगठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *