ब्रेकिंग

निगम के अफसरों में लिंगियाडीह- अपोलो रोड को लेकर भसभस, खुद को पता नही कितनी चौड़ी बनाना है सड़क, पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से पनप रहा आक्रोश

Spread the love


0 लगाया सड़क के बीचोबीच से नापकर तोड़ने के बजाए बड़े लोगो के इशारे पर कार्रवाई का आरोप
0 कहा दोनो तरफ तोड़े ताकि किसी को ज्यादा नुकसान न हो

बिलासपुर। नगर निगम प्रशासन खुद कन्फर्म नही कि लिंगियाडीह में कितने फ़ीट की रोड और नाला बनाना है। ऊपर से तोड़फोड़ में पक्षपात के आरोप लग रहे कि चाहे जितना फ़ीट ले रहे हो सड़क के बीच से लेना चाहिए पर माथा देखकर चन्दन लगाया जा रहा बड़े लोगो के निर्माण को बचाने एक तरफ ही तोड़ा जा रहा।


तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद उजाड़ पड़े लिंगियाडीह में धूल गर्द उड़ रहा कोई देखने वाला नही। यहाँ तत्काल सड़क और गार्डन के निर्माण का दावा किया गया पर अब नाला निर्माण के लिए एक तरफ को छोड़ दूसरी तरफ अंधाधुंध तोड़फोड़ की जा रही जिससे मोहल्लेवासियों में आक्रोश है, घर और दुकान का आधा तो किसी का पूरा हिस्सा चला गया। रोजी रोटी छीन गई इसलिए आक्रोश है, रहे शी हिस्से में किसी तरह रह रहे वो भी निगम अमले को रास नही आ रहा। पीड़ित नागरिकों का कहना है कि पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के बजाय नियम के मुताबिक सड़क के बीचोबीच से दोनों तरफ नापकर तोड़फोड़ की जाए ताकि किसी का नुकसान न हो।

अजय सिंह चौहान, लिंगियाडीह
विष्णु गोपाल साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *