
बिलासपुर।देश के संसद और राज्यसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन पारित होने और बिल पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर और नोटिफिकेशन के लिए भेजने पर भाजपा ने यह संदेश देने की ये सर्वहित में है। इससे कैसे गरीबो का भला होगा, बड़े -बड़े नेता इसकी आड़ में कैसे घर भर रहे है, इसे कैसे उनके हित मे उपयोग किया जाएगा ये बताने भाजपा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिला भाजपा मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने यह बताने प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा संवैधानिक दृष्टि से वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार चाहती है ताकि इन संपत्तियों का दुरुपयोग न हो वक्फ संपत्तियों का उपयोग मुस्लिम समाज के फायदे यथा- शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सामाजिक कल्याण की योजनाओं के लिए हो। श्री साव ने पुराने और नए बिल में अंतर को बताते हुए कहा कि अब वक्फ परिषद में 2 मुस्लिम महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
उन्होने सेक्शन 40 का हवाला देते हुए बताया कि पहले वक्फ बोर्ड किसी भी सम्पत्ति पर दावा कर सकता था। अब बोर्ड को इसका प्रमाण देना होगा।
पहले वक्फ बोर्ड के खिलाफ सिर्फ वक्फ ट्रिब्यूनल का फाइस्लान्ही अंतिम होता था अब
वक्फ ट्रिब्यूनल के फैसले को 90 दिनों के भीतर कोर्ट में चुनौती दी जा सकेगी। अब वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन जिला मुख्यालय में होगा। सेंट्रल वक्फ काउंसिल में 3 सांसद होंगे पर तीनों का मुस्लिम होना अब अनिवार्य नहीं होगा
रेलवे और सेना के बाद सर्वाधिक जमीन होने के बाद कौम का ये हाल ?
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि देश में रेलवे की 33 लाख एकड़, सेना (सेना या रक्षा मंत्रालय) की 17 लाख एकड़ और वक्फ बोर्ड की कुल जमीन 9.4 लाख एकड़ होनेका हवाला देते हुए कहा कि वक्फ के कुल सम्पत्ति की कीमत 1.2 लाख करोड़ रुपए है। वक्फ बोर्ड की मनमानी ऐसी है कि ताजमहल तक पर दावा ठोक दिया।
न कट्टरपंथ न वोट बैंक, सबका साथ सबका विकास
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह मुकाबला समाज के विकास में विश्वास करने वालों और सिर्फ अपना हित साधने वालों के बीच है। इस बिल को पास करवाकर मोदी सरकार ने गरीब मुस्लिमों के हितों के संरक्षण के साथ साथ आदिवासियों,सरकारी जमीनों और सर्व समाज की जमीनों की सुरक्षा को सुनिश्चित कर दी। यह बिल हर समाज के साथ न्याय करने वाला है, न कि कट्टरपंथी वोटबैंक की राजनीति करने वालों का।
प्रेस वार्ता में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गुलशन ऋषि जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा समदरिया मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मद्रासी रेस्टोरेंट का रसोई गंदा, फ्रीजर में एक साथ रखा मिला वेज- नानवेज , फ़ूड सेफ्टी विभाग ने खामियां गिना की लाइसेंस निलंबित करने कार्रवाई…
UncategorizedAugust 14, 2026स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सीपत, कोटा, बिल्हा सिरगिट्टी में आबकारी विभाग की धाड़, 345 लीटर अवैध शराब समेत 5 आरोपी गिरफ्तार…!
UncategorizedAugust 13, 2026मारपीट और अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज न करने पर तारबाहर थानेदार लाइन हाजिर, पुलिस दो लड़कों को पकड़ वारदात के बाद लापता घायल की कर रही तलाश…
UncategorizedAugust 13, 2026डीजीपी के बयान ने कालसर्प दोष फर्जी स्नेक बाइट मुआवजा कांड से जुड़े अफसरो में मचाई धुकधुकी, कहा विशेष एजेंसी से जांच कराने भेजा प्रस्ताव,,, कानून से गिल्ली डंडा खेलने वाले संलिप्त अफसर फिर सकते में…



