
अंबिकापुर/ सरगुजा मैनपाट के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भाजपा के राट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को भ्र्ष्टाचार से दूर रहने “साधारण रहो, घुल-मिल कर चलो” का संदेश और नसीहत दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने इस सन्देश के जरिये सबको बता दिया कि अब तामझाम और दिखावा नही पार्टी संगठन और सरकार में “साफ-सुथरी कार्यशैली” और सादगी की अपेक्षा है। इसलिए जनता के बीच आम आदमी की तरह रहिये राजसी दिखाने की जरूरत नही है, उन्होंने सांसदों विधायको और मंत्रियों को संयत व्यवहार और
बेवजह की बयानबाज़ी से बचने,
जमीनी संपर्क मजबूत करने की बात कही।
उंगलियों और आंखों को आराम, लगाना पड़ा ध्यान
प्रशिक्षण शिविर स्थल पर नेताओ की गाड़ियां और मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। वे स्टूडेंट की तरह बस पर बैठकर एक साथ कैम्प स्थल तक पहुँचे, पूरे सत्र के दौराम मोबाइल से दूर रहकर भाषण पर ध्यान लगाना पड़ा।
दी कड़वी घुट्टी
0 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नेताओ को विनम्र और जमीनी बने रहने,
0 मीडिया में अनावश्यक टिप्पणी और गलत बयानी न करने
0 भ्रष्टाचार से दूर रहकर अपनी और पार्टी की छबि बनाने,
0 पार्टी की गरिमा के खिलाफ जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
