ब्रेकिंग

रामा वेली में बिल्डर और प्रशासन पर ताला बेली के गम्भीर आरोप, मामले की निष्पक्ष जांच करा गड़बड़ियों को उजागर कर कार्रवाई की मांग

Spread the love

0 बिल्डर ही नही अफसरों पर भी उठ रही भ्र्ष्टाचार की उंगलियां
0 बोले सही ढंग से जांच हुई तो नप जाएंगे बिल्डर और कमाऊ अफसर

बिलासपुर। रामा वैली रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में चर्चा में
बिल्डर और राजस्व अफसरों के मिली भगत की पोल खोल दी। बताया कि कैसे सरकारी जमीन और ग्रीनलैंड में गड़बड़ी की गई है और इन अनियमितताओ के निराकरण के लिए पूरी कॉलोनी सीमांकन कराने मांग की।

सोसाइटी के सचिव पीव्हीआर नायडू, उपाध्यक्ष सी पी शर्मा, मनोज गर्ग, शोभन दत्ता ने बिल्डर पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के विरुद्ध ग्रीनलैंड में व्यावसायिक परिसर बनाने, व्यावसायिक परिसर की जगह को बेचने,0.943 एकड़ शासकीय कोटवारी भूमि को बैंक में बंधक रखने, और इसमें से 19200 स्क्वेयर फिट भूमि को बिल्डर प्रकाश ग्वालानी द्वारा बी 1 खसरा मे अपने नाम दर्ज करवाने, लिया है। कॉलोनी के गार्डन के शेष बचे लगभग 37,000 स्क्वेयर फिट ग्रीन लैंड मे अवैध व्यवसायिक परिसर और पार्किंग बनाकर बेचने, 32646 स्क्वेयर फिट ग्रीन लैंड मे से करीब 12,000 स्क्वेयर फिट मे रूप से अवैध क्लब का निर्माण कराने और शासकीय जमीन को फर्जीवाड़ा कर बेचने और शासकीय अफसरों पर मिली भगत का आरोप लगाया।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है की उन्होंने कलेक्टर, निगम आयुक्त से लेकर तहसीलदार तक शिकायत की, उ की शिकायत पर आयुक्त ने कमेटी बना जांच भी कराई पर इसकी रिपोर्ट रिपोर्ट ही दबा दी गई, फजीहत हुई तो प्रशासन ने इसे दो सोसाइटी का विवाद बता कॉलोनाइजर को ही बपुरा बता दिया। इतना ही नही प्रशासन ने
शॉपिंग मॉल की 32 दुकानों को फावड़ा, गैती और फिनायल रखने की जगह बता दी। समिति के पदाधिकारियो ने बिल्डर द्वारा बेची गई शासकीय जमीन की निष्पक्ष जांच करा गड़बड़ियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *