ब्रेकिंग

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में फिर ईडी की धमक से खलबली, चालन देकर 20 मिनट में निकली टीम नेता सकते में

Spread the love

रायपुर। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ED की टीम के फिर धमकाने से नेताओ में खलबली मच गई। टीम के शराब घोटाले से संबंधित चलान देकर वापस लौटी तब कही नेताओं ने राहत की सांस ली।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। अधिकारियों ने संगठन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु को केस से संबंधित चालान की कॉपी दी और करीब 20 मिनट बाद राजीव भवन से बाहर निकले। बताया गया कि, ईडी की ओर से सुकमा कांग्रेस भवन का मामला दिल्ली ट्रिब्यूनल में दायर किया गया था। ट्रिब्यूनल से नोटिस मिलने के बाद 2 सितंबर को जवाब देना था। इसके लिए कांग्रेस की लीगल टीम ने केस से संबंधित दस्तावेज की मांग की गई थी। अधिकारियों ने केस से संबंधित चालान की कॉपी दी है,
गौरतलब है कि गत दिसंबर 2024 को ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी और उनके करीबी सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी दबिश दी थी। इस दौरान ED की टीम ने कई दस्तावेज जब्त किए थे। जांच में यह बात भी सामने आई कि शराब घोटाले की कमाई के पैसे से सुकमा का कांग्रेस भवन भी बनाया गया है इसीलिए भा के कांग्रेस भवन को भी अटैच किया गया जिससे अफसरों और नेताओं के सिंडिकेट और करोड़ो के गफलत का दावा भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *