ब्रेकिंग

खुलेआम बिक रहे नशे की लत और महंगे मोबाइल के शौक में कॉलेज स्टूडेंट्स से चाकू की नोंक पर लूट, एक नाबालिग धराया 4 आरोपी फरार

Spread the love


0 वारदात व्यस्ततम हैप्पी स्ट्रीट के पास की
0 पुलिस ने पूछताछ में उगलवाये साथियों के नाम अब कर रहे तलाश

बिलासपुर । छत्तीसगढ के बिलासपुर शहर में खुलेआम बिक रहे नशे की लत और महंगे मोबाइल ने लड़को को लूटपाट के मामले में कोतवाली की देहरी तक पहुँचा दिया। इन लड़को की हिम्मत इतनी की दिनदहाड़े व्यस्यतम हैप्पी स्ट्रीट के सामने अपने से बड़े कालेज स्टूडेंट्स को हड़का मोबाइल लूटने के बाद पैसा भी छीनने का प्रयास किया और विरोध जताने पर पथराव कर भाग निकले। हालांकि 5 में से एक नाबालिग आरोपी पकड़ा गया।


बारदात दोपहर करीब डेढ़ दो बजे के दरम्यान चाटीडीह रपटा के पास चौपाटी की है। डीपी विप्र कालेज से इंटर्नल इक्जाम दे दो विद्यार्थी अपने किराए के मकान अरपापर चिंगराजपारा जा रहे थे। दोनों जैसे ही नदी तट पर जूना बिलासपुर बैराज के पास पहुचे उन्हें वहॉ सक्रिय 5 लड़को ने घेर गाली गलौच कर चौकु की नोक पर हड़काकर उनसे मोबाइल सेट लूट लिया। वापस मांगने पर इन लड़को ने गाली गलौच कर उनके जेब मे हाथ डाल रकम भी लूटने का प्रयास किया। जब युवकों ने जोर लगाया तो ये लड़के पथराव कर वहा से फरार हो गए। पीड़ित छात्र वहाँ से सीधे सिटी कोतवाली पहुँचे। कुछ देर बाद उनमें से एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पीड़ित युवकों के पहचान करने पर जूना बिलासपुर से ही पकड़ लिया। आरोपी नाबालिग से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *