ब्रेकिंग

कांग्रेस की सभा के बाद मुंगेली नाका चौक पर फिर चला चाकू सड़क पर दनादन मारपीट भी, हाईकोर्ट की तल्खी और अफसरों को पक्षकार बनाने के बाद भी नही थम रही चाकूबाजी

Spread the love

0कहा से आ रहे इतने चाकू, जिम्मेदार कौन
0 हाईकोर्ट की तल्खी के बाद चाकू पकड़ने वनडे अभियान भी बेअसर

बिलासपुर। हाईकोर्ट की तल्खी और स्टेट से लेकर सम्भाग और जिला स्तर के पुलिस व प्रशासन के अफसरों को पक्षकार बनाने के बाद भी चाकूबाजो का बोलबाला है। कांग्रेस की सभा थी सिपाही से लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसर तैनात रहे बावजूद इसके सभा समापन के बाद मुंगेली नाका चौक पर सरेराह घपाघप चाकू चल गया जमकर मारपीट हुई, इस वारदात ने एक बार फिर कांनूंन व्यवस्था के हालात और बदमाशो के साहस को उजागर कर दिया।  वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा और 3 लोगो के घायल होने की भी खबर है।

शाम लगभग चार बजे मुंगेली नाका चौक के ग्रीन गार्डन में आयोजित सभा का समापन हुआ। पर मैदान से निकलती भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय स्टाफ वहां से नदारद हो गया, जिससे जाम लगा रहा अव्यवस्था खुलकर सामने आ गई।इसी दौरान मैदान के बाहर 3 बाइक में सवार 4-5 युवाओं और कार चालक के बीच किसी बात को लेकर तू-तू… मैं-मैं… हो गई और सड़क पर ही दनादन मारपीट होने लगी, इसी बीच युवाओं ने कार चालक पर चाकू से हमला कर दिया, वह मौजूद नागरिकों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया।

6 आरोपी गिरफ्तार

वारदात के बाद हरकत में आई सिविल लाइन पुलिस ने  दोनों पक्षों के 6 आरोपियों शेख ताहिर पिता शेख रहमान उम्र 26 वर्ष निवासी मसनगंज, मोहम्मद हसन पिता मोहम्मद हामिद उम्र 25 वर्ष निवासी मसानगंज, राजीव राज बघेल पिता अशोक बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी मंदिर चौक जरहा भाटा,प्रतीक लाल बघेल पिता अशोक बघेल उम्र 18 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी,आकाश मिश्रा पिता राजीव मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी गटोरी और प्रांजल मसीह पिता प्रवीण मसीह उम्र 19 वर्ष निवासी ओम नगर जरहा भाटा को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *