ब्रेकिंग

चाकूबाजी के बाद एसएसपी को ज्ञापन सौंपने पहुचे एबीवीपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, तरीके को लेकर भड़के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज्ञापन लेने से किया इनकार

Spread the love

बिलासपुर। शहर में बढ़ती चाकू बाजी की घटनाओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को एसएसपी रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंपने एसपी ऑफिस पहुँचे।
परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सड़क से लेकर स्कूल, कालेज में हो रही चाकूबाजी पर रोक लगाने की मांग की, इसी दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं व पुलिसवालों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई एसएसपी ने उनके इस तरीके को लेकर नाराजगी जताई और बिना ज्ञापन लिए उन्हें लौटा दिया। कार्यकर्ताओ ने इसका वीडियो बना वायरल कर दिया। आरोप है कि उन्हें वीडियो बनाने से  रोका गया और उन के मोबाइल भी जप्त कर लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *