ब्रेकिंग

गोवर्धन पूजा के शोभायात्रा को लेकर वर्चस्व की लड़ाई, बाजा विवाद में आपस भिड़े गवली समाज के दो गुट, बच्चे व महिला समेत 1 ही परिवार के 3 लोग घायल

Spread the love

बिलासपुर। गोवर्धन पूजा के बाद निकली शोभायात्रा में बाजा को लेकर हुए विवाद में शनिचरी बाजार में दो पक्ष के बीच जमकर लाठी चली, जिससे वहां भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। सिटी कोतवाली पहुचे पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ लिखी शिकायत दर्ज कराई। मामला समाज मे वर्चस्व का बताया जा रहा।

पीड़ित पक्ष के संतोष और हर्ष ग्वाला ने बताया कि हर साल की तरह उनके घर से गोवर्धन पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली जिसमे महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सब शामिल थे। शनिचरी में हमसे पूछे बगैर बाजा कैसे लेकर आ गए कहकर दीपक ग्वाला, राकेश ग्वाला, अतुल ग्वाला और लक्ष्य ग्वाला ने उनके और महिलाओ व बच्चे पर हमला कर दिया।

जिससे शनिचरी रात 9.30 बजे जंग का मैदान बना रहा दोनो पक्ष के लोग एक- दूसरे लर लाठी डंडा लेकर जमकर भांजी और मारपीट की।

इस विवाद के चलते देर रात तक सिटी कोतवाली थाना घिरा रहा। बताया जा रहा कि इस वारदात में छोटे बच्चे महिलाओ सब से मारपीट की गई।

संतोष ग्वाला, पीड़ित
हर्ष ग्वाला, पीड़ित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *