ब्रेकिंग

ऑनलाइन चाकू के बाद अब ऑनलाइन जहर का कहर, युवा ठेकेदार की पत्नी के शॉपिंग एप से जहर मंगा कर खाने से मौत का मामला

Spread the love

अंबिकापुर: चाहे हत्या करो या आत्महत्या ऑनलाइन में सब उपलब्ध है। दरअसल ऑनलाइन चाकू की धूम के बाद अब एक ठेकेदार की पत्नी द्वारा शॉपिंग एप्प के जरिये जहर मंगाकर खुदकशी का मामला सामने आया है।
मामला अम्बिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा कॉलोनी का है, यहां रहने वाले ठेकेदार चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने जहर खा लिया तबीयत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लाया गया, प्रारंभिक इलाज के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया लेकिन महिला ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि निशा ने ऑनलाइन शॉपिंग एप के जरिए जहर मंगाया था, महिला ने आत्महत्या करने कदम क्यो उठाया इसका पता नही चला।पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *