ब्रेकिंग

एफआईआर हो या मुचलका जेब करना होगा हल्का, महिला सम्बन्धी अपराध में कोताही और उगाही के आरोप में एसएसपी ने फटकार लगा टीआई अनिल अग्रवाल को भेजा लाइन, विवेक पाण्डेय तखतपुर के नए थानेदार

Spread the love

अनिल अग्रवाल,          नए थानेदार, विवेक पाण्डेय

बिलासपुर। जिले में ऐसी पुलिसिंग चल रही, एफआईआर हो या मुचलका जेब करना होगा हल्का। तखतपुर टीआई अनिल अग्रवाल पर पीड़ित महिला से 30 हजार रुपये लेकर एफआईआर करने और आरोपी को मुचलका देने के लिए भी 20 हजार रुपये की उगाही करने कर आरोप से भड़के एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई श्री अग्रवाल को जमकर फटकार लगाते हुए महिला को रुपये लौटाने चेतावनी दी और उन्हें लाइन अटैच कर उनकी जगह विवेक पाण्डेय तखतपुर थाने का नया टीआई बना दिया ।

मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने तखतपुर थाने में छेड़खानी और लूटपाट की शिकायत की। महिला के पति ने आरोप लगाया कि जब वे शिकायत लेकर पहुंचे तो टीआई अनिल अग्रवाल ने पहले तो एफआईआर करने से ही इनकार कर दिया। पीड़ित महिला ने एक युवक से संपर्क किया, तब एफआईआर दर्ज कराने के एवज में टीआई श्री अग्रवाल ने 30 हजार रुपये की डिमांड की। पीड़ित ने बतौर एडवांस 10 हजार रुपये फिर एफआईआर होने के बाद बाकी रुपये भी दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी टीआई ने केवल छेड़खानी का मामला दर्ज किया लूट की धारा ही नहीं लगाई। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया आरोप है कि उससे भी मुचलका देने आरोपी 20 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद पीड़ित महिला और उसके पति ने एसपी ऑफिस पहुंच इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच के बाद टीआई अनिल अग्रवाल जमकर फटकार लगाई और उन्हें लाइन अटैच कर दिया। उनकी जगह न्यायधानी के तत्कालीन कोतवाली टीआई विवेक पाण्डेय को तखतपुर थाने का प्रभार सौंपा गया है।
महिला सम्बन्धी अपराध में कोताही और उगाही के इस मामले ने जिले के थानो में चल रही उगाही के इस धंधे को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *