
0 गार्डन के सामने से डिवाइडर हटवाने की मांग

0 कहा धर्मिक, सामाजिक आयोजनों के दौरान जाम लगने पर वैकल्पिक रोड है डबरीपारा मार्ग

बिलासपुर / शहर की सड़कों पर लंबे, ऊंचे और बेतरतीब डिवाइडर निर्माण को लेकर विरोध शुरू हो गया है।बिलासपुर व्यापारी संघ के महामंत्री अनिल तिवारी और पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवा मिश्रा ने बिलासपुर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पंडित देवकी नंदन चौक से संतोष भुवन तक बनाए जा रहे 6 फीट ऊंचे डिवाइडर और कंपनी गार्डन गेट के सामने बंद किये गए डबरीपारा के सबसे पुराने मुख्य मार्ग को पूर्ववत खोलने की मांग की है।
महामंत्री और पूर्व सचिव ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि ये शहर का मुख्यमार्ग है, जो अक्सर जाम रहता है, ऐसे सड़क के बीच डिवाइडर बना ग्रील लगाने से लोग इस पर से उस पार नही जा सकते, सड़क के एक तरफ गार्डन है तो दूसरी तरफ मस्जिद की ओर रिहाइसी एरिया, चिकित्सा संस्थान और व्यापारिक प्रतिष्ठान है।
इसी व्यस्ततम रोड से आए दिन सामाजिक एवं धार्मिक शोभायात्रा और बारात निकलती ऐसे मे ये भीड़ और जाम के दौरान ट्रैफिक को सरकंडा की ओर डायवर्ट करने वाला वैकल्पिक मार्ग है, दो और चार पहिया वाहन यहां से सुगमत से निकल जाते है, इसलिए तत्काल इन बिंदुओं पर उचित निर्णय लेकर इस चौराहे से डिवाइडर को हटवाकर आमजन को राहत दी जाए।
क्योकि इस मार्ग को लिए बंद करने से देवकी नंदन चौक में ट्रैफिक बढ़ रहा है, भीड़ बढ़ रही जाम लग रहे, हादसों की स्थिति बन रही है।
इसके साथ ही ज्ञापन मेंभीषण गर्मी को देखते हुए शहर और अंचलवासियो को राहत देने सभी ट्रैफिक सिग्नलों को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक जनहित में बंद करने की मांग भी की गई है ताकि तपती दुपहरी में लोगो को सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार न करना पड़े वे अपने विवेक से सुरक्षित ढंग से आवागमन कर सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 18, 2026केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन पर राजधानी पुलिस के अलर्ट के दावे पर भारी पड़ गया लुटेरों का धावा, बाइक सवार लूटेरे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर भाजपा नेता धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट हो गए फरार,,,
UncategorizedMay 17, 2026सचिव के हड़काने से हड़बड़ाये पीडब्ल्यूडी के अफसर, दौड़े भागे दोबारा पहुचे 1 करोड़ 40 लाख के उधड़े सडक का सेम्पल लेने मस्तूरी भंवतरा ,वहां भी मचा बवाल…
UncategorizedMay 17, 2026सरकारी योजनाओं की तर्ज पर दारू के बोतलों में हो सीएम और एक्साइज मिनिस्टर की तस्वीर, सतीश मार्कण्डेय ने सुशासन तिहार के शिविर में दी तहरीर…
UncategorizedMay 17, 2026आरंग के सुशासनी मंच पर नायब तहसीलदार पर भड़के बृजमोहन बजी तालियां जमा रंग, पूछा “जनता से किसको पैसे देने की बात करते हो? सांसद जी को कितना पैसा दिए जो जनता को बोलते हो?”

