ब्रेकिंग

बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए शिवा का नाम चर्चा में, पूछ रहे गिरधारी रायशुमारी होगा आधार या थोपे जाएंगे पदाधिकारी

Spread the love

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के कांग्रेस राजनीति में इन दिनों जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, संभावित नामों में 3 पीढ़ियों से कांग्रेस में सक्रियता से जुड़े शिवा मिश्रा का नाम भी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। उनके पास उनके बाबा और पिता की राजनीतिक विरासत के साथ शिक्षाविदों, समाज के प्रबुद्ध वर्ग और कॉंग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं का समर्थन भी है।

आम जनता और कार्यकर्ताओं के बीच भी एक समाजसेवी और सरल स्वभाव के युवा नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कांग्रेस नेता श्री मिश्रा पार्टी संगठन के प्रति सदैव निष्ठावान और समर्पित रहे।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो उनकी निर्विवाद छवि और गुटीय राजनीति से दूरी, संगठन मे एकता, सामंजस्य और सक्रियता यही उनकी पहचान रही है, कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि ऐसे निष्ठावान और सुलझे हुए चेहरे को नेतृत्व का अवसर मिलता है, तो पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और दिशा मिल सकती है। फिलहाल जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए बिलासपुर कांग्रेस भवन से लेकर दिल्ली तक पार्टी में मंथन का दौर जारी है।
अब सबकी नजरें पार्टी आलाकमान पर टिकी है, कि होता क्या है, किसके नाम पर सहमति बनती है, आलाकमान कार्यकर्ताओ और बुद्धिजीवियों की रायशुमारी के आधार पर निर्णय लेगी या फिर पहले जैसे पदाधिकारी थोपे जाएंगे ये भी जल्द क्लियर हो जाएगा, क्योकि मिशन 28 में अब केवल 3 साल ही रह गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *