ब्रेकिंग

हाई प्रोफाइल जुआ फड़ में पुलिस की धाड़, गुरुजी और पुनर्वासित विधायक के भतीजे समेत भाजपा – कांग्रेस के नेताओ और करीबियों का हाल जानने सत्ता और विपक्ष के नेता रहे बेहाल

Spread the love

बिलासपुर बच्चे- बच्चे को पता है कि पुलिस जुए के फड़ पर धाड़ मारती क्यों है, शुक्रवार शाम पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक के फ्लाईओवर के नीचे जीनस पैलेस के प्रथम तल के हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश क्या दी। मानो बर्र के छत्ते पर हाथ मार दिया,
यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष 3 पार्षद और एक पुनर्वासित विधायक के भतीजे समेत 14 लोग जुआ खेलते पकड़े गए। मौके से 2 लाख 17 हजार रुपये नगद, 52 पत्तियों का ताश और कुछ आपत्तिजन सामान भी पकड़ाने की खबर दी गई। फिर क्या था तरह तरह की खबरे शुरू हो गई किसी ने गुरुजी समेत इतने बड़े जुआरियों की महफ़िल से महज
2 लाख 17 हजार की जब्ती पर हाजमोला चटखाया तो किसी ने कुछ प्रभावशाली लोगों को पीछे के रास्ते से निकालने का दावा किया। चूंकि मामला दोनो प्रमुख राजनीतिक दल के नेताओ और उनके करीबियों व समर्थकों का है इसलिए सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जमानत मुचलका जमानत दे दी गई।
बताया जा रहा कि यहाँ से टैक्स पटा कर निकले किसी एक ने पुलिस को एड्रेस ही नही कमरा नम्बर सहित सूचना दे दी कि महाराणा प्रताप चौक के पास जीनस पैलेस के रूम नंबर 1 पर बड़ा जुआ फड़ चल रहा। फिर क्या था पुलिस ने रेड मार दी और मौके से जुआ खेलते भाजपा कांग्रेस से जुड़े नेता और नेताओं के करीबी

1.ओमनगर जरहाभांठा निवासी संतोष कौशिक पिता स्व बाबू राम कौशिक,

2.विनोबा नगर निवासी प्रशांत मुर्ती पिता सी. के. मुर्ती,

3,रामनगर तखतपुर निवासी नैन साहू पिता स्व मनीराम साहू

4’आजाद नगर तखतपुर निवासी नरेंद्र रात्रे पिता स्व मोहन लाल रात्रे,

5,तखतपुर पाठकपारा निवासी जाकीर खान पिता मो0 हुसैन,

6, तखतपुर महामायापारा निवासी मुन्ना श्रीवास पिता स्व विश्राम श्रीवास,

7.तखतपुर बेल्सरी निवासी पवन पाण्डेय पिता स्व जगदीश पाण्डेय,

8.तखतपुर होलिका चौक निवासी कैलाश देवांगन पिता स्व चंदन,

9.तखतपुर निवासी बउवा देवांगन पिता लक्ष्मी देवांगन,

10, मंगला पं दीनदयाल कालोनी निवासी बल्लू पिता विश्वनाथ पटेल,

  1. बिनोबानगर निवासी क्रेगी मार्टीन पिता स्व एम मार्टीन ,
  2. विद्यानगर निवासी
    देवांश डोरा पिता प्रशांत डोरा

13, विद्यानगर निवासी विवेक मिश्रा पिता जे पी मिश्रा
और

14, नेहरूनगर निवासी. विशाल सिंह पिता आर एस सिंह शामिल है।

बताया गया कि जुआ फड़ से 51,800 रुपये और खाना तलाशी के दौरान इनके जेब से 1,65,200 समेत कुल 2,17,000 रुपए, ताश की गड्डी और एक बेडशीट की जब्ती बना सभी जुआरी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) LCG के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस अफसरों का झन्नाया कान

शहर के रसूखदार तबके के जुआरियों के जुआ खेलते पकड़े जाने की खबर कुछ देर में ही नेताओं तक पहुच गई, फिर क्या अफसरों के मोबाइल फाग गाने लगे। ये सब झेलने के बाद ऊपर से बदनामी ने उल्टे पुलिसवालों को झेलनी पड़ी।
वही इस बात की भी चर्चा रही कि पुलिस का कैमरा 1000-500 लेकर जुआ खेलने बैठने वाले चैतू पर ही क्यो चमकता है, इनके फोटो वीडियो ग्रुप में क्यो नही डाले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *