ब्रेकिंग

वामनावतार-2,राजकिशोर नगर- लिंगियाडीह के साढ़े 13 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जा कर एकमुश्त बेचने के प्रयास का मामला गरमाया, कलेक्टर के आदेश पर खंगाले जा रहे रिकॉर्ड, सीमांकन की तैयारी

Spread the love

0 जमीन कारोबारी नरेंद्र मोटवानी और उनकी माँ पर लगा है आरोप

0 वामनावतार निगल रहे सरकारी जमीन प्रशासन बेखबर

बिलासपुर । राजकिशोर नगर – लिंगियाडीह रोड के साढ़े 13 एकड़ सरकारी जमीन को जमीन कारोबारी नरेंद्र मोटवानी द्वारा कब्जा कर बेचने की कोशिश के शिकायत पर मचे धमाल के बाद कलेक्टर के आदेश पर पड़ताल शुरू कर दी गई है। जोन क्रमांक 7 के इंजीनियर ने मौके के सीमांकन के लिए राजस्व विभाग को आवेदन दिया है।

पिछले मंगलवार को जनदर्शन में अधिवक्ता पीयूष गंगवानी
ने कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल के समक्ष इस आशय का आवेदन दे
कार्रवाई की मांग की थी, कलेक्टर ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए नगर पालिक निगम के आयुक्त अमित कुमार को जांच के आदेश दिए, कमिश्नर के निर्देश पर जोन कमिश्नर ने जांच का दायित्व इंजीनियर आशीष पाण्डेय को सौप ढिया, इंजीनियर ने मौका मुआयना करने के बाद राजस्व विभाग को इस जमीन का सीमांकन करने पत्र भेजा है, शिकायत में कहा गया है कि सड़क से लगीं साढ़े 13 एकड़ सरकारी जमीन है, इसी जमीन के पीछे नरेंद्र मोटवानी और उनकी माँ की 1 एकड़ 24 डिसमिल जमीन है,
माँ- बेटे पर आरोप है कि इन दोनों ने अपनी 1.24 एकड़ जमीन के आढ में ठीक सामने की साढ़े 13 एकड़ सरकारी भूखण्ड पर कब्जा कर रखा है। आरोप यह भी है कि नरेंद्र इस सरकारी जमीन को एक मुश्त बेचने के फिराक में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *