ब्रेकिंग
Uncategorized

भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!

0 ट्रिपल इंजन की सरकार में ऐसा चल रहा भय का राज

0 शोहदों में चर्राया भाईगिरी का शौक

0 नाबालिग और करंट बालिग कर रहे हत्या और भयादोहन का खेल

बिलासपुर । भयादोहन कर लड़की से साढ़े 14 लाख और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपियो को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे
40000/- रुपये नकद, 2 अंगूठी 1 चैन, मोबाइल और अपराध के पैसे से खरीदी गई दोपहिया गा‌ड़ी को जप्त कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी 18 से 22 साल के बताए जा रहे।

मिली जानकारी के अनुसार सरकण्डा राजीव बिहार, निवासी वृद्ध ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शारीरिक अस्वस्थता के कारण उन्होंने घरेलू काम-काज, बैंक लेन-देन और लॉकर की चाबी अपनी पोती को सौप रखा रहा। जनवरी 2025 से आरोपी आयुष यादव और उसके साथियों ने उसकी पोती को उसके परिवार के अन्य सदस्यों तथा छोटे बच्चों को जान से मारने और एक्सीडेंट कराने की धमकी दे डरा-धमका भयभीत करके उससे उनके परिजनों के बैंक खातों (SBI व सहकारी बैंक) से ATM एवं फोन-पे (PhonePe) के माध्यम से किश्तों में 14 लाख 50,000/- रुपये नगद/ऑनलाइन लिए और घर के लॉकर में रखा लगभग 450 ग्राम वजनी सोने के हार, चेन, अंगूठी, झुमके, टीका को आर.आर. रिसॉर्ट के पास मंगाकर रख लिए।

वृद्ध की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने अपनी टीम ने साथ आरोपियों की धरपकड़ कर उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया। मामले के अन्य फरार आरोपियों प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया की तलाश की जा रही।

ये है गिरफ्तार आरोपी

  1. आयुष यादव पिता धर्मेन्द्र यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर,
  2. आदर्श शर्मा पिता रमाकांत शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी दीनदयाल कालोनी बहतराई,
  3. प्रिंस साहू पिता नंदकिशोर साहू, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी दीनदयाल कालोनी बहतराई,
  4. आदित्य पांडे पिता हेम कुमार पांडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी बजरंग चौक के पीछे, आर.के. नगर,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button