ब्रेकिंग

प्रकटोत्सव पर सिटी कोतवाली क्षेत्र में दे दनादन , लूट और छिनतई के बाद पहुँचते रहे लहुलुहान घायल, देर रात तक घिरा रहा थाना…

Spread the love

बिलासपुर/ महाबली रामभक्त श्री हनुमानजी के प्रकटोत्सव पर गुरुवार देर रात तक शहर का सिटी कोतवाली घिरा रहा। कोई लूट तो कोई छीनाझपटी की शिकायत लेकर पहुँचा तो कोई दनादन मारपीट के बाद लहूलुहान होकर थाना पहुँचते रहे… भक्ति भाव मे डूबे पुलिसवाले हलाकान रहे। आप खुद इन तस्वीरों में देखिए…

बताया जा रहा कि चेन स्नेचिंग, गले से लॉकेट और जेब से मोबाइल छीनकर भागने की घटनाओं के अलावा सिटी कोतवाली क्षेत्र में श्री हनुमान प्रकटोत्सव के दौरान जगह- जगह मारपीट की खबर है, इसके चलते देर रात तक थाना परिसर में लोगो का हुजूम लगा रहा, कोई फटा सिर लेकर थाने पहुँचा तो कोई खून से लथपथ आवेदक मारपीट की शिकायत लेकर, ट्रैफिक और भीड़ मैनेजमेंट में जुटे पुलिसकर्मी हलाकान रहे कि ये कैसी भक्ति… वे घायलों को लेकर मुलाहिजा के लिए अस्पतालों के दौड़ लगाते रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *