ब्रेकिंग

गोड़पारा में देदे बुलाऊवा राधे को और का तै मोला मोहनी डार दिए गोंदाफूल के फाग और नगाड़े की रही धूम, जमकर बरसा गुलाल झूमकर नाचे जवान- सियान सब…

Spread the love

बिलासपुर। शुक्रवार रात फिर गोड़पारा नदी किनारे विशाल शिव मंदिर में झमाझम फाग नगाड़े का आयोजन किया गया।
गायक कलाकार अंचल शर्मा ने जहा गणपति को मनाओ, डमरू ल धर के तिरछुल ल धरके फागगीत से समा बांध दिया वही, वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित विजय मिश्रा( फागुन महाराज) ने फागुन महाराज अब के गए ले कब अइयो,,, चल है महादेव तोरे दरस दुनिया ठाढ़े फाग भजन की प्रस्तुति दी। तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश शर्मा ने बेंदरा के मारे नई बाचय कोलाबारी और का तै मोला मोहनी डार दिए गोंदाफूल फाग गीत गाकर युवाओं को थिरकने मजबूर कर दिया। पूरा माहौल नगाड़े, फागगीत और गुलाल के रंग से रंगा रहा।
नगाड़े की थाप दी कतियापारा के…और गोड़पारा के भरत पवार ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *