ब्रेकिंग
Uncategorized

फिर चला एसएसपी का डंडा, सिम्स चौकी में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दुकान खोल अवैध उगाही करने वाला चौकी प्रभारी सऊनि ढोलाराम  सस्पेंड…

बिलासपुर,,,, आखिरकार एसएसपी रजनेश सिंह ने सिम्स चौकी में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दुकान खोल अवैध उगाही कर विभाग की फजीहत करने वाले सिम्स चौकी प्रभारी ढोलाराम को लेनदेन के एक मामले की शिकायत सही पाए जाने पर कोतवाली CSP गगन कुमार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है!
लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए..एसएसपी रजनेश सिंह ने कोतवाली सीएसपी गगन कुमार को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था! कोतवाली सीएसपी श्री कुमार ने बताया कि एक मृतक के परिजन से पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने ऑनलाइन लेनदेन की शिकायत सही और प्रमाणित पाई गई! उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसएसपी श्री सिंह को प्रस्तुत की थी! इसी आधार पर डोलाराम के खिलाफ एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है! ऐसा बताया जा रहा है!

हाल ही में डोलाराम के खिलाफ फिर एक मृतक के बेटे से 500 रुपये की मांग करने का तीसरा मामला सामने आया है हालांकि इसकी शिकायत पुलिस अफसरों तक नही पहुची है…

गगन कुमार, सीएसपी सिटी कोतवाली बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button