
बिलासपुर। बिलासपुर की यातायात पुलिस ने 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र, गरबा महोत्सव और विजयादशमी के दौरान ने श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए शहर में यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने दावा किया है। कहा जा रहा कि एसएसपी रजनेश सिंह और पुलिस मुख्यालय ने इस दौरान यातायात प्रबंधन के निर्देश डिये है, यातायात पुलिस ने सभी दुर्गा उत्सव, गरबा एवं विजयादशमी समितियों से आयोजन के दौरान अपने वालंटियर को भीड़ प्रबंधन में सहयोग देने अपील भी की है। यातायात पुलिस ने सभी समितियों को पंडाल एवं उत्सव स्थल पर निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था बनाने, प्रत्येक पंडाल में पृथक- पृथक एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था बनाने, पंडालों में सीसीटीवी लगवाने कहा है।


एनसीसी कैडेट्स और यातायात मित्र रहेंगे तैनात
यातायात पुलिस ने पूरे पर्व के दौरान एनसीसी व स्काउट कैडेट्स को भी यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए तैनात करना तय किया है, चयनित यातायात मित्र विशेष ड्रेस कोड में तैनात रहेंगे, जो श्रद्धालुओं को पंडाल स्थल तक पहुँचने और वापसी के दौरान मार्गदर्शन देंगे।
शांति समिति की बैटक भी हो चुकी
जिला व पुलिस प्रशासन ने हाल ही में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की थी, जिसमे इन पर्वो के दौरान उमड़ने वाली भीड़, जाम को व्यवस्थित करने अपने-अपने वालेंटियर्स लगाने दिशा निर्देश दिये थे
जनता से अपील भी
यातायात पुलिस ने नागरिकों से उत्सव के दौरान—यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने, पॉइंट ड्यूटी पर तैनात यातायात जवानों के डायवर्सन के निर्देशों का पालन करने अपील की है, ताकि जाम और किसी तरह की अव्यवस्था न हो और वे उत्सव का आनंद ले सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 15, 2026SECL ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर लगाए 80 पौधे, CMD श्री दुहन ने कहा पौधरोपण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है…
UncategorizedAugust 15, 2026न्यायधानी, स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में रहा अव्यवस्था का माहौल, बैठने की जगह तक नही भड़के नेता जमकर हुई चिल्लाचोट…
UncategorizedAugust 15, 2026आजादी की पूर्व संध्या पर गांधी चौक पर दिशा मंच का शानदार आयोजन, बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि कैंडल जला लगाए देश भक्ति के नारे…
UncategorizedAugust 14, 2026मद्रासी रेस्टोरेंट का रसोई गंदा, फ्रीजर में एक साथ रखा मिला वेज- नानवेज , फ़ूड सेफ्टी विभाग ने खामियां गिना की लाइसेंस निलंबित करने कार्रवाई…



