ब्रेकिंग

एकता मार्च में फोटोबाजी के चक्कर में भिड़े नेता – नेत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री को करना पड़ा बीच – बचाव, पटेल जयंती पर फूट का वीडियो वायरल…

Spread the love

बिलासपुर,,, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा का यूनिटी फार मार्च झंझट फार मार्च बनकर रह गई… काली मंदिर में भाजपा विधायक और सुशांत शुक्ला और भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय के बीच फोटो बाजी के चक्कर में सरे राह तु तु मैं मै हुई… पार्टी के नेता कार्यकर्ता आमजन सब देखते रहे…


तिफरा काली मंदिर से मंगलवार को तीन दिवसीय यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया…
आयोजन के पहले दिन ही भाजपा नेता और नेत्री आगे चलने और फोटो बाजी के चक्कर में आपस में उलझ गए…

जमकर चिल्लाचोट मची, सारे कार्यकर्ता और नेता झूम गए की हुआ क्या है!  इतने में थोड़ा पीछे चल रहे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बीच बचाव किया इसके बाद भी दोनों एक दूसरे पर उंगली उठाते रहे….

एक नेता ऐसे भी…

इस दौरान एक विधायक और प्रदेश के कद्दावर नेता झगड़ा मचते ही अपने समर्थकों के साथ वहां से निकल लिए.  इसके बाद उन्होंने यूनिटी मार्च का राजीव गांधी चौक पर चाय पानी पीते इंतजार किया… और जैसे ही यात्रा वहां पहुंची… यात्रा का स्वागत कर वे भी अपने समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हो गए….

ये कैसा संदेश…

पिछले कुछ समय से भाजपा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के उलट काम कर रहे है! एक नेता पर एक पेड़ माँ के नाम को कटवाने और उखड़वाने का आरोप लगा.. तो वहीं अब एकता के संदेश वाली मार्च से लफड़े का संदेश सामने आ रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *