
0 तो सीईओ करा लें समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

0 अब मुख्यमंत्री के अलावा किसी से नही करेंगे बात

बिलासपुर। कोनहेर गार्डन से तम्बू उखाड़ने के बाद अब सहकारी समिति कर्मचारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ ने बृहस्पति बाज़ार के बीआर गार्डन में तम्बू गाड़ चोंगा बांध दिया।
अनिश्चतकालींन धरना प्रदर्शन के 9 वे दिन और धान खरीदी शुरू होने के 4 दिन पूर्व संभागस्तरीय धरना प्रदर्शन के दौरान दोनों संगठन ने जमकर आवाज बुलंद करते हुए कहा कि वे अपनी 4 सूत्रीय मांगो को लेकर अडिग है, शासन के एफआईआर को संघ ने आंदोलन को तोड़ने का कुचक्र बताते हुए कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी 4 रो मांगो को नही मान लेती उनका आंदोलन जारी रहेगा। वे एफआईआर और गिरफ्तारी से डरने वाले नही पूरा जेल भर देंगे…
वहीं जिला सहकारी बैंक के सीईओ के बयान पर आंदोलनकारी पदाधिकारियों ने कहा वे धान खरीदी करा कर देख लें…



