

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सख्ती और पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी न्यायधानी में स्टंटबाजी और बर्थ डे सेलिब्रेटरो में डर भी नही है। गुरुवार रात सकरी बाइपास नेशनल हाईवे के यादव ढाबा के सामने बीच सड़क पर फिल्मी स्टाईल में बर्थ डे सेलिब्रेट कर आतिशबाजी के बीच केक कटिंग करने के मामले में सकरी पुलिस ने 12 लड़कों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए लड़को में कांग्रेस नेता के बेटे और व्यापारी के बेट शामिल है।
नेशनल हाईवे पर आतिशबाजी की सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचते ही खलबली मच गई।
बताया जा रहा कि गुरुवार को तखतपुर के कांग्रेस नेता अजय देवांगन और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरी देवांगन के बेटे सुजल देवांगन का गुरुवार को जन्मदिन था। दोनो रात को अपने दर्जन भर दोस्तों के साथ अलग-अलग कार में जन्मदिन मनाने निकले थे। आरोप है कि वे लोग रात करीब 11 बजे सकरी-पेंड्रीडीह बाइपास में नेशनल हाईव के यादव ढाबा पहुंचे, पार्टी सार्टी करते हुए इन लड़को ने NH जाम कर की आतिशबाजी करते हुए तीन कार को नेशनल हाईवे पर अड़ाकर कारो को खड़ी कर कार की बोनट पर केक रखकर बर्थ डे सेलिब्रेट किया। आतिशबाजी देखकर मौके पर पहुंची पुलिस
ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा सभी के खिलाफ सार्वजनिक जगह पर वाहनों को खड़ा कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने और कार के ऊपर जन्मदिन मनाने के मामले में धारा 285 बीएनएस एवं 119/177, 122/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज तीनो कर को जब्त कर उनके
लाइसेंस निरस्त कराने का दावा किया है।

ये है आरोपी
सकरी पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस नेता का बर्थडे बॉय बेटा सुजल देवांगन राइस मिलर व कारोबारियों के बेटों में सागर मनचंद, राजवीर हुरा, प्रिंस गागवानी, साहिल सचदेव, उत्कर्ष खरे, मुस्तफा लक्ष्मीधर, पीयूष जायसवाल, पीयूष शिवहरे, रोशन मंगलानी, पल आहुजा, शुभम साहू शामिल है।
घनघनाया मोबाइल
नेता और कारोबारियो के बेटों के पकड़े जाने की खबर मिलते ही स्थानीय नेता पुलिस अफसरों को फोन घनघनाते रहे। लेकिन, अफसरों ने हाईकोर्ट की सख्ती का हवाला देकर उनकी एक नहीं सुनी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 15, 2026SECL ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर लगाए 80 पौधे, CMD श्री दुहन ने कहा पौधरोपण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है…
UncategorizedAugust 15, 2026न्यायधानी, स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में रहा अव्यवस्था का माहौल, बैठने की जगह तक नही भड़के नेता जमकर हुई चिल्लाचोट…
UncategorizedAugust 15, 2026आजादी की पूर्व संध्या पर गांधी चौक पर दिशा मंच का शानदार आयोजन, बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि कैंडल जला लगाए देश भक्ति के नारे…
UncategorizedAugust 14, 2026मद्रासी रेस्टोरेंट का रसोई गंदा, फ्रीजर में एक साथ रखा मिला वेज- नानवेज , फ़ूड सेफ्टी विभाग ने खामियां गिना की लाइसेंस निलंबित करने कार्रवाई…



