ब्रेकिंग

बेलतरा विधायक के हुंकार से जागा स्वास्थ्य महकमा, अपोलो के संचालक को पत्र भेज की गुजारिश अब तो पंजीयन करा लो माई-बाप

Spread the love

बिलासपुर। बेलतरा विधायक की फटकार के बाद जागे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपोलो हॉस्पिटल को आयुष्मान और सरकार की योजनाओं के पंजीयन के लिए 3 दिन में आवेदन करने पत्र भेजा है।

छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के लिए इससे दुर्भाग्यजनक बात और क्या हो सकता है कि अफसरों और जनप्रतिनिधियों की कमजोरी के कारण अपोलो प्रबंधन ने अभी तक इतने दिन में आयुष्मान और सरकारी चिकित्सा योजना का पंजीयन ही नही कराया पूरा खेल नकद में ही चला। लोग अपने पीड़ित मरीजों का जेवर गहना और जमीन जायजाद बेचकर इलाज कराने विवश रहे और नही सके तो उन्हें अपने गम्भीर मरीज को पैसा न होने के कारण अन्यत्र ले जाना पड़ा।
बेलतरा विधायक के करो या डेरा डंडा समेटो की फटकार के बाद बेदम स्वावस्थ्य महकमा अपोलो से जिस अंदाज में पत्र में कह रहा कि कई बार आपको पंजीयन करने कहा गया पर आपने आज तक नही कराया।
इतना ही नही खुद में दम नही इसलिए अपोलो के संचालक को जनप्रतिनिधियों की नाराजगी का हवाला भी देना पड़ रहा जो खुद बीमार स्वास्थ्य महकमे की कमजोरी को जाहिर कर रहा है।
अब याद आई प्राथमिकता
निजी और बड़े हॉस्पिटल संचालको पर दबाव बनाने में नाकाम स्वास्थ्य महकमा अब अपोलो प्रबंधन को यह भी जता रहा कि अब इस कार्य को प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *