ब्रेकिंग

शिक्षा से ही होता है… संस्कार का विकास— एसएसपी अग्रवाल

Spread the love

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के कौवाताल शासकीय स्कूल में
में ग्राम मटियारी के मालगुजार
स्व बद्री प्रसाद अग्रवाल की स्मृति में उनके सुपुत्र द्वय अवधेश अग्रवाल जनपद सदस्य बिल्हा और राजेश अग्रवाल एस एस पी सरगुजा के द्वारा बच्चों को ठंड से बचाने गर्म कपडो का वितरण किया गया।

इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मटियारी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य बिल्हा अवधेश अग्रवाल , विशिष्ठ अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत कौवाताल बसंत साहू, अध्यक्षता पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कौवाताल जय सिंह सिदार, सौखीलाल साहू, दिलहरण साहू, राजेन्द्र सुर्यवंशी, अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष ईश्वरी साहू, आकांक्षा केवट मौजूद रहे।

अतिथियो ने अपने संबोधन में बच्चो को इस बात के लिए प्रेरित किया कि बेहतर शिक्षा से ही संस्कार का विकास होगा।
विशिष्ट अतिथि सरपंच कौवाताल ने बच्चो को नियमित विद्यालय आने की प्रेरणात्मक बातें कही मुख्य अतिथि अवधेश अग्रवाल को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल देकर आतिथ्य सम्मान किया गया| कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक और संकुल शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया| अतिथियों का आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक रामकिशुन सुर्यवंशी ने किया | इस अवसर पर मोहन लाल बघेल, कमलेश कुर्रे, अशोक टोप्पो, सुनील गौरहा, मुक्तिदानी टोप्पो, रामेश्वरी कैवर्त छात्र छात्राएं और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *